फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट पर एंटी-हाईजैकिंग मॉकड्रिल

Sat, 10 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मॉकड्रिल के दौरान हवाई जहाज को बचाने का प्रयास करते सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
कटरा। श्रावस्ती एयरपोर्ट पर शनिवार को विमान अपहरण जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एंटी-हाईजैकिंग मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था व आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में एडीएम ललित कुमार, सीओ भरत पासवान समेत कई अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। एयरपोर्ट निदेशक अजय कुमार और मुख्य सुरक्षा अधिकारी कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य गंभीर आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी जांचने के साथ सुरक्षा एजेंसियों व नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत ऐसी मॉकड्रिल हर वर्ष होती है। अभ्यास के दौरान संयुक्त टीमों ने अपहरणकर्ताओं को काबू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनके गंतव्य तक भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें