फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रशिक्षुओं ने सीखा जैविक खाद बनाना

विज्ञापन
प्र​शिक्षण के दौरान जैविक खाद बनाने की वि​धि बताते अ​धिकारी। - फोटो : प्र​शिक्षण के दौरान जैविक खाद बनाने की वि​धि बताते अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायती राज विभाग की ओर से एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। इस के तहत हरदोई जिले की 38 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को ग्राम सरवनतारा व टंडवा महंथ का भ्रमण किया। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओं को कचरा एकत्रीकरण, परिवहन व निस्तारण, बायोगैस यूनिट संचालन, बायोगैस यूनिट से निकलने वाली स्लरी से जैविक खाद उत्पादन की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि बायोगैस प्लांट से निकलने वाली स्लरी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जैविक खाद में परिवर्तित किया जा सकता है। यह खाद फसलों के लिए बेहद मुफीद होती है। इस मौके पर प्रधान शिव कुमार राजभर, हरिगेंद वर्मा, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें