फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 250 युवक-युवतियों का प्री रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
प्रीे रिक्रूटमेंट प्र​शिक्षण में मौजूद विधायक व एसएसबी जवान। - फोटो : प्रीे रिक्रूटमेंट प्र​शिक्षण में मौजूद विधायक व एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से मंगलवार को 250 युवक-युवतियों का प्री रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण शुरू किया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देश पर शुरू हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व से जारी 250 युवाओं के प्री रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देते हुए द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने बताया कि सीमावर्ती गांव के युवक-युवतियों को सेना में भर्ती संबंधी दो सप्ताह के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। सीमा चौकी भरथा के कार्यक्षेत्र स्थित अबू असीम इंटर कॉलेज, परसोहना में सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास व राष्ट्रसेवा की भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें