फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर आवागमन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बरसात थम चुकी है। नेपाल सहित पहाड़ों पर बरसात न होने के कारण पहाड़ी नालों सहित केन नाले का जलस्तर अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। ऐसे में भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली बिशुनपुर के निकट डिप पर पानी न होने के कारण आवागमन बहाल हो गया है। हालांकि डिप क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में विगत दिनों हुई बरसात के बाद भिनगा जंगल सहित केन नाला उफान पर था। जिससे नाले सहित जंगल का पानी भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली बिशुनपुर के निकट व चरगईया डिप पर बह रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण लक्ष्मनपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित चल रहा था। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल कर पानी के तेज बहाव के बीच से होकर डिप से जाना पड़ रहा था।
ऐसे में बरसात थमने के बाद सिरसिया क्षेत्र के पहाड़ी नालों सहित भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है। जिसके चलते चरगइया डिप व रेहली बिशुनपुर डिप अब पूरी तरह से सूख चुका है। इसके चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बहाल हो गया है। हालांकि पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई डिप पर दो पहिया व छोटे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर अधिकारियों के ध्यान न देने से क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें