जागरूकता अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर कार्रवाई करतती यातायात पुलिस
श्रावस्ती। यातायात पुलिस की ओर से वाहन जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में टीम ने मल्हीपुर, भिनगा व सिरसिया क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान बिना कलर कोडिंग व नंबरिंग के संचालित ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा व डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की। साथ ही उनके विरुद्ध अधिकतम शमन शुल्क भी वसूला। इस दौरान ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों को मालवाहक के रूप में प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया। इस दौरान टीम की ओर से चालकों को जागरूक किया गया।
20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती। इकौना पुलिस ने बुधवार रात मदारा बरगदहा निवासी मक्खन बाबू व बहराइच जिले के बौंडी क्षेत्र के ग्राम नंदवल निवासी मोहित मिश्र को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
शांतिभंग में 22 का किया गया चालान
श्रावस्ती। पुलिस ने बुधवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 22 लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 70 वाहनों का ई चालान कर 97000 रुपये शमन किया।