फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती और मासूम बच्ची समेत पांच की मौत; एक घायल

Mon, 11 Aug 2025 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और मासूम बच्ची समेत पांच की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़, पुलिस के कब्जे में ट्रैक्टर-मिक्सर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। बदला चौराहा से शंकरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


हादसा हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में हरबंसपुर के पास हुआ। मूल रूप से बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी विजय कुमार वर्मा (32) सुबह अपनी पत्नी सुनीता देवी (28), मंगलवती (40), नीतू (30), नीतू की बहन ज्ञानवती (09) और एक साल की मासूम बच्ची के साथ बाइक से रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मधनगरा जा रहे थे। 

अस्पताल में मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया

हरबंशपुर पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजय, मंगलवती, नीतू और ज्ञानवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनीता और एक साल की मासूम बच्ची घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने ट्रैक्टर-मिक्सर को कब्जे में लिया

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। एसपी घनश्याम चौरसिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। वहीं एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम और सीओ सतीश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-मिक्सर को कब्जे में लिया है। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें