फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क सुरक्षा की शपथ ली

Fri, 02 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा की शपथ लेते डीएम व अन्य। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने अन्य अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


डीएम ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। मोटरसाइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से पालन करते हुए इसे सफल बनाएं। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन विद्यालयों व नगरीय निकायों तथा ब्लॉकस्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र, यात्री कर अधिकारी महेश वर्मा व यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें