फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Thu, 23 Jul 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय ​भिनगा में पौधरोपण करते एसएसबी जवान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संकल्प लेकर पौधरोपण किया। पौधरोपण अभियान का नेतृत्व कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने किया। उन्होंने स्वयं पौधे लगाए और सभी कार्मिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने चाहिए। साथ ही पेड़ों की कटान रोकते हुए पेड़ों का संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली और सहायक कमांडेंट आजाद गौतम सहित अन्य जवानों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें