फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

Thu, 23 Jul 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अपने कक्ष में फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दर्शन में कुल 15 शिकायतें आईं। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से शिकायतों की स्थिति बताई और समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच करें। मनमाने तरीके से शिकायतों का निस्तारण कतई न करें। यदि वही शिकायत पुन: आती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनता दर्शन का आयोजन करें, जिससे फरियादियों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें