फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महादेव का अभिषेक करेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
श्रावस्ती में रविवार को कजरी तीज पर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए नाचते हुए जाते कांवड़िये। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कजरीतीज के अवसर पर सिरसिया के विभूतिनाथ, गोंडा के पृथ्वीनाथ सहित बहराइच के जंगलीनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था रविवार को जिले के कई हिस्सों से रवाना हुआ। बोल बम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ राप्ती से जल भरकर कांवड़िये अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए निकले। वहीं भोले के भक्तों के लिए जगह जगह कांवड़िया संघ की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

भिनगा नगर के राजर्षि काली मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ हजारों कांवड़ियों का जत्था रविवार को विभूतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कांवड़िया संघ सहित कई अन्य संगठनों ने जगह जगह कांवड़ियों को जलपान व फलाहार कराया।
इकौना के सीताद्वार स्थित माता जानकी मंदिर में माथा टेक हजारों कांवड़ियों का जत्था गोंडा के पृथ्वीनाथ महादेव पर जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। वहीं जमुनहा स्थित ककरदरी घाट से जल लेकर करीब छह हजार कांवड़ियों का जत्था जंगलीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

लक्ष्मननगर स्थित सूरदास बाबा कुटी से कांवर यात्रा निकाली गई। यहां कांवड़ियों ने राप्ती से जल लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ की। सुबह हुई हल्की बरसात के बाद शुरू हुई बादलों की लुका छिपी भोलेनाथ के भक्तों का हौसला बढ़ाती रही।
कांवड़ियां बोल बम और हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए नाचते गाते भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए चले जा रहे थे। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान कोई पैदल तो कोई वाहन से तो कोई कांवड़िया लेट कर अपने आराध्य देव को जलाभिषेक करने को जाता दिखा।
इस दौरान राप्ती से जल भरते समय कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर भकला घाट पर नदी के निकट अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे दल बल के साथ मौजूद रहे। वहीं भिनगा के खैरी मोड़ के निकट व्याप्त कीचड़ व जलभराव से होकर कांवड़ियों को गुजरना पड़ा।
13 सेक्टर में बांटा मेला परिक्षेत्र
विभूतिनाथ मंदिर के आसपास कजरीतीज मेला परिक्षेत्र को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जो अपने रोस्टर के मुताबिक तैनात रह कर मेला संपन्न कराएंगे। मेला परिक्षेत्र में पॉलीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। मेलार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है। साथ ही मेले में स्वास्थ्य कैंप व चिकित्सकों को तैनात किया गया है। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम को रजिया तालाब से लेकर मंदिर तक लगाया गया है। वहीं वाच टावर की भी व्यवस्था की गई है। एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग व सीओ डॉ. जेबी सिंह को मेले का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम व सीओ इकौना व जमुनहा अपने अपने क्षेत्र के ओवर आल इंचार्ज रहेंगे। मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
15 स्थानों पर लगाए गए बैरियर
विभूतिनाथ मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते पंद्रह स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। पांच स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें चिल्हरिया मोड़, निराला नगर फायर सर्विस ग्राउंड, त्रियंबकेश्वर विद्यालय, बनवारी देवी डिग्री कॉलेज से पूर्व, कलकलवा, चिर्रीपुर, बेचईपुरवा, तपसी इंटर कॉलेज जोखवा, विभूतिनाथ मंदिर मुख्य द्वार, पटखौली, कैथौली, एसएसबी कैंप, मेढ़किया गांव के निकट व विभूतिनाथ मंदिर के पीछे बैरियर लगाया गया है। इन जगहों से लोगों को पैदल जाना होगा। इसके साथ ही निराला नगर, फायर सर्विस ग्राउंड, त्रियंबकेश्वर विद्यालय परिसर, बनवारी देवी डिग्री कॉलेज परिसर व पटखौली बैरियर के पास भक्तों को अपना वाहन खड़ा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें