वर्षावास पूजा
सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष वर्षावास पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी।
सामूहिक हवन-पूजन
सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने दी।
रामलीला
शाम 08:00 बजे। भिनगा के ठाकुरद्वारा मैदान में आयोजित रामलीला में बालक राम व काकभुसुंडि के प्रसंग का किया जाएगा मंचन। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामरूप गुप्ता ने दी है।