इकौना। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम ललित नगर निवासी बालजी (12) बुधवार को सड़क पर पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पसुपुरवा तकिया निवासी सुनील (29) बाइक से इकौना की ओर से जा रहे थे। इकौना-धनुही मार्ग पर पहुंचते ही बाइक से पैदल जा रहे बालजी टकरा गए। दुर्घटना में बालजी और बाइक सवार सुनील दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बालजी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया, जबकि सुनील का उपचार किया जा रहा है।