फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दांपत्य सूत्र में बंधेंगे 143 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के पांचों विकास खंड के 143 जोड़े आज दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि विकास खंड जमुनहा में 51, इकौना में 23, गिलौला में 22, हरिहरपुररानी में 16, सिरसिया में 07, जिला पंचायत में 15, नगर पालिका परिषद भिनगा में 04 और नगर पंचायत इकौना में 05 आवेदन पूर्ण हो चुके है। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की ओर से की जा रही तैयारियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

विकास खंड जमुनहा में लाभार्थी संख्या अधिक होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ के अनुरोध पर कोविड-19 के मानकों के अनुपालन के साथ जमुनहा का वैवाहिक कार्यक्रम ब्लॉक परिसर में कराने के निर्देश दिए। वहीं इकौना, गिलौला, हरिहरपुरानी, सिरसिया, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद भिनगा तथा नगर पंचायत इकौना के वैवाहिक कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तथागत हाल में संपन्न होगा।
इसके लिए डीएम टीके शिबु ने पहले ही सीएमओ को कार्यक्रम स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम स्थल पर मिशन शक्ति तथा नशा मुक्ति के भी स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान सभी जोड़ों को लड़के व लड़की में भेद न करने की शपथ भी दिलायी जाएगी।
सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सभी आवेदकों का क्रास परीक्षण करने का निर्देश भी दिया। वहीं सीडीओ ने अपने स्तर से भी रैंडम जांच के लिए जिलास्तरीय सत्यापन अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें