फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में 76 करोड़ से बनेगी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अब किसानों को अनाज बेचने के लिए बहराइच मंडी नहीं जाना होगा। जिले में ही मंडी निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। लगभग 76 करोड़ में प्रशासनिक भवन, बैंक, कृषि विश्राम गृह के साथ दुकान व चबूतरों का निर्माण होगा। यह कार्य नवंबर तक पूरा होना है। इसके लिए मंडी परिषद ने प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए बहराइच की मंडी तक जाना होता था। वहां उन्हें समय तो लगता ही था, साथ ही वहां तक जाने में किराया भी प्रति कुंतल पर कम से कम बीस रुपये खर्च करना पड़ता था। अब इस समस्या का जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। जिले में खरगौरा मोड़ के पास मंडी के लिए सुरक्षित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है।
इसके लिए लगभग 76 करोड़ का बजट भी मंडी परिषद को मिल गया है। इस पैसे से प्रशासनिक भवन, बैंक भवन, कृषि विश्राम गृह, अनाज मंडी के लिए दुकान, छाया दार चबूतरा, फल, सब्जी के लिए दुकानें व छायादार नीलामी चबूतरे के साथ टायलेट ब्लॉक, चेकपोस्ट, हैंडपंप, विद्युत उपकेंद्र, कैंटीन, पिचरोड के साथ अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए मंडी परिषद ने अपनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है। यह कार्य नब्बे दिनों के अंदर नवंबर माह तक पूरा होना है। इसके पूरा होते ही किसानों को बहराइच के बजाए श्रावस्ती में ही अपना अनाज बेचने को स्थान मिलेगा। इससे उनका समय तो बचेगा ही, साथ ही बहराइच तक जाने का किराया भी बचेगा।
इस संबंध में सीडीओ अवनीश राय ने बताया कि जल्द से जल्द मंडी निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कार्रदायी संस्था ने टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। नवंबर तक मंडी निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस मंडी के निर्माण होते ही किसानों को फायदा होगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर व्यापार भी बढ़ेगा।
पहले ही खरीदी जा चुकी जमीन
मंडी के लिए लगभग पांच वर्ष पूर्व खरगौरा मोड़ के पास जमीन खरीदी गई थी। इसके बाद जमीन पर बाउंड्रीवॉल करके उसे छोड़ दिया गया था। इस दौरान हुए प्रत्येक चुनाव में इसको चुनावी मुद्दा बनाया गया था, लेकिन उसके बाद भी मंडी का निर्माण नहीं प्रारंभ हुआ। अब इसके लिए बजट आवंटित कर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें