फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राप्ती की लहरों के बीच निकाली तिरंगा बोट रैली

Mon, 10 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 राप्ती नदी में तिरंगा बोट यात्रा निकालते एडीएम ललित कुमार व अन्य। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ललित कुमार के नेतृत्व में राप्ती नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन किया। यह रैली हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई। इस दौरान आपदा से बचाव की तैयारियों को भी परखा गया। सैकड़ों ग्रामीण राप्ती की उफनाती लहरों पर तिरंगा फहराती बोट देखने पहुंचे। इसमें राज्य आपदा मोचन बल की चार और बाढ़ पीएसी की दो नावें शामिल थीं। एडीएम ने बताया कि इससे राष्ट्र के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान में आयोजित बताया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किसी भी प्रकार के संकट में उनकी सेवा के लिए सदैव संकल्पित है। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, राज्य आपदा मोचन बल से निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक अनुपम आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें