फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समय पर करें निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर तत्काल उनका निपटारा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने के लिए अधिकारियों से कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी, यदि कमी मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि जन शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारी समयानुसार निपटारा करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आनलाइन प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में सम्मिलित करें, कोई भी लंबित संदर्भ न रखें। जिससे शिकायतकर्ता को जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े।
जन शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निर्धारित तिथि तक गुणवतायुक्त कर उसकी आख्या भी अपलोड करें। समीक्षा बैठक में पता चला कि अग्रणी बैंक प्रबंधक के पास 03, जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 01, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के पास एक, अधिशाषी अभियंता विद्युत के पास 01, एसडीएम जमुनहा के पास 07, तहसीलदार जमुनहा के पास 02, थानाध्यक्ष भिनगा के पास 02, थानाध्यक्ष इकौना के पास 03, अधिशासी अधिकारी भिनगा के पास 06, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इकौना के पास 01 व पुलिस विभाग के पास 03 शिकायतें समय बीतने के बाद भी लंबित हैं।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह तत्काल लंबित शिकायतों का निपटारा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम चंद्रमोहन गर्ग, जिला प्रोबेशन अधिकारी आरपी चौधरी, उप जिला मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एआईजी स्टांप पीएन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सीओ भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव, परियोजना निदेशक बाल गोविंद शुक्ला, तहसीलदार जमुनहा, इकौना सहित ई-डिस्ट्रिक मैनेजर शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें