फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के तीन जवान कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एसएसबी के तीन जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1287 पहुंच गई है। वहीं तीन व्यक्ति संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। अब तक 18 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एसएसबी मुख्यालय भिनगा में तैनात तीन एसएसबी जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
उधर हरिहरपुररानी के नौशहरा निवासी एक व्यक्ति व सिरसिया बाजार निवासी दो लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए। जिन्हें एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 190273 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 189079 लोगों की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

अब तक 1287 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में मौजूदा समय कुल 36 एक्टिव केस हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें