श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम गश्त के दौरान तालबघौड़ा-भचकाही मार्ग स्थित पुलिया के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। सिरसिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम गश्त के दौरान तालबघौड़ा-भचकाही मार्ग स्थित पुलिया से लगभग 200 मीटर भचकाही की ओर संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो किलो चरस मिली। आरोपियों की पहचान भिनगा के जगतापुर निवासी संदीप कुमार व आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने तस्करी में गांव निवासी सुनील के भी शामिल होने की बात कही। इस पर दबिश देकर बुधवार को सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।