श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम डौराबोझी में बुधवार सुबह भुसैले में तेंदुए का शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में डर फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ भुसैले को घेरने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देखकर शावक निकलकर झाड़ियों की ओर भाग गया। डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने ग्रामीणों से रात में बाहर निकलते समय डंडा व टॉर्च रखने और मवेशियों को बाड़े में बांधने की अपील की। संवाद