फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नायब तहसीलदार व चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के खड़ैला गांव के निकट शुक्रवार को मोटर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में नायब तहसीलदार इकौना की कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार मोटर साइकिल से टकराती हुई मार्ग किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सहित नायब तहसीलदार व उनके चालक को चोट आई। जिन्हें सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां से बाइक सवार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार इकौना संजय कुमार शुक्रवार को निजी कार से भिनगा से इकौना जा रहे थे। इस दौरान कार उनका चालक चला रहा था। वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम दंदौली निवासी राजकुमार उर्फ ननके (38) पुत्र जोधन प्रजापति राजगीर का काम करने बाइक से कमलाभारी गांव गया था। इसी बीच घर से फोन पर किसी की तबियत खराब होने की सूचना पाकर वह अपनी बाइक से घर वापस लौटने लगा।
जैसे ही राजकुमार बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के खड़ैला मोड़ पहुंचा, तभी गिलौला की ओर से आ रही नायब तहसीलदार की कार अनियंत्रित हो मोटर साइकिल से टकरा गई। वहीं बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे कार खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

दुर्घटना में नायब तहसीलदार इकौना व चालक को मामूली चोटें आई। वहीं मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायल राजकुमार को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं नायब तहसीलदार संजय कुमार व चालक को सीएचसी इकौना ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें