श्रावस्ती। इकौना व कोतवाली भिनगा क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इकौना के अंबेडकर नगर निवासी राजेश (23) व ओम प्रकाश (35) की बाइक इकौना नगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास दूसरे बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में राजेश व ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी इकौना में भर्ती करवाया गया है। वहीं, भिनगा- बहराइच फोरलेन स्थित राजगढ़वा के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई। हादसे में बहराइच के कोतवाली देहात निवासी सुरेंद्र व भिनगा के तिलकपुर निवासी ऋषभ सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। जहां से सुरेंद्र को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।