फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल

Fri, 13 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लसीपुर/सिरसिया (श्रावस्ती)। बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तायपुर निवासी सूरज (19) व दरगाह क्षेत्र के ग्राम बेड़सरा निवासी विशाल (17) बाइक से बुधवार देर शाम जमुनहा की ओर जा रहे थे। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर चंदरखा बुजुर्ग चौराहे पर सूरज ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और सामने जा रहे टेंपो से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी अखिलेश पांडेय (25) बाइक से बृहस्पतिवार को सिरसिया गए थे। वहां से लौटते समय भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर चैलाही मोड़ के निकट बाइक भैंस से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने उनको एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। कुछ देर बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें