फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10वीं व 12वीं के 21 मेधावियों को मिला सम्मान

Fri, 13 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सम्मानित मेधावियों के साथ प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनि​धि व अ
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल के 10 व इंटरमीडिएट के 11 मेधावियों को जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रावस्ती विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, डीएम, एसपी व सीडीओ ने 21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री व मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के सिवा कोई शॉर्टकट है, यह हमारे मेधावी छात्रों ने करके दिखाया है। प्रदेश सरकार इनको शिक्षा की राह में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

सम्मान समारोह में टैबलेट वितरण का उद्देश्य भी यही है कि छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत न हो। कई शिक्षण सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इसलिए टैबलेट का प्रयोग कर छात्र ऑनलाइन शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र परिश्रम है। इन मेधावियों से सीख लेकर दूसरे छात्रों को भी सफलता अर्जित करनी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि मेहनत का फल सदैव मीठा होता है, आज इन मेधावियों ने यह साबित कर दिया। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि पढ़ लिख कर आगे बढ़ें। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि इंटरनेट के युग में अब सब कुछ ऑनलाइन मिल सकता है। इसलिए छात्र इस टैबलेट का प्रयोग शिक्षा ग्रहण करने में ही करें जिससे और अधिक तरक्की का मार्ग प्रशस्त हो सके।

सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि मेधावियों के सम्मान से एक तो उनका आत्मबल और मजबूत होता है, दूसरे जो छात्र कुछ अंकों के फासले से टॉप टेन में जगह नहीं बना पाए, उन्हें भी और अधिक परिश्रम करने की सीख मिलती है। इसलिए सभी छात्रों को अपने आसपास उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग करके ज्ञान अर्जन करना चाहिए जिससे वे भी सफलता की इबारत गढ़ सकें।

इस दौरान डीआईओएस मिथिलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, महेश मिश्रा, इकौना प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय, गिलौला प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, राकेश प्रताप सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, अतुल वर्मा सहित काफी संख्या में अभिभावक व मेधावी मौजूद रहे।


इन मेधावियों को मिला सम्मान
हाईस्कूल के विपिन मिश्रा, शिवांश सिंह, ज्योति पांडेय, सरोजनी पांडेय, शुभम यादव, युवराज त्रिपाठी, अनमोल, मोहम्मद कैफ, कार्तिकेय टंडन, हर्षिता कौशल को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट के साहिबे आलम, आशीष यादव, अरविंद कुमार, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, महक वर्मा, हर्षित पाठक, आलोक त्रिपाठी, लोकनाथ वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद कश्यप, नेहा वर्मा को सम्मानित किया गया।



अमर उजाला ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में अमर उजाला ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। अमर उजाला ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप थ्री मेधावियों को स्कूल बैग, छाता व एयर बट प्रदान किया। साथ ही सभी मेधावियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावकों ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा। मेधावियों ने कहा कि जिस दिन परीक्षा परिणाम आया था, उस दिन अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया था। वह पल और आज का पल हमारे जीवन के सबसे सुखद पलों में से एक है जिसे हम कभी भूल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें