इकौना। इकौना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर मंगलवार को बहराइच की ओर से आ रही पिकअप ग्राम सेमगढ़ा के पास अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पार करती हुई गांव की एक बुजुर्ग महिला, एक बाइक सवार शामली जिले के कैराना निवासी शाकीर (25) और समीर (20) को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने महिला को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जबकि पीआरवी पुलिस ने बाइक सवारों को इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहीं पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से चला गया।