फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से तीन घर जले

Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नौशहरा गांव में लगी आग से जला घर
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर केपी के मजरा नौशहरा में रविवार को तीन घर जल गए। रविवार दोपहर झिंगई के घर में फूस से धुआं उठता दिखाई दिया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन सूखे फूस और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के सत्यराम व दीन मोहम्मद के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें