गिरंट बाजार। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम खजुरी के मजरा इटहिया में स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण में पीले ईंट के रोड़ों, नींव भरने के लिए बालू के बजाए रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में नाला कुछ दिनों में ही टूट जाएगा और लोगों को पहले से अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से नाला निर्माण कराने की मांग की है। बीडीओ जमुनहा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।