फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तीन सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड सीएचसी सिरसिया, मल्हीपुर व गिलौला को मिला है। इसके तहत तीनों सीएचसी को क्वालिटी एश्योरेंस के तहत सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए डीएम व सीएमओ की ओर से सीएचसी अधीक्षकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिले में पांच सीएचसी संचालित हैं। इनमें से गिलौला, सिरसिया व मल्हीपुर सीएचसी को क्वालिटी एश्योरेंस के तहत प्रदेश स्तर पर कायाकल्प सांत्वना पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प पुरस्कारों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 मई 2015 को की थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी सूची में सिरसिया, मल्हीपुर और गिलौला सीएची के नाम सांत्वाना पुरस्कार के रूप में शामिल किया गया है।
इसके तहत तीनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की राधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 265 सीएचसी ऐसे हैं, जिन्होंने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर यह पुरस्कार प्राप्त किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने संबंधित जिलों को पत्र भेजकर पुरस्कार की सूचना दी है। पत्र में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पुरस्कार राशि का 75 फीसदी हिस्सा चिकित्सा इकाई के गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव व स्वच्छता व्यवस्था आदि पर खर्च किया जाएगा। जबकि 25 प्रतिशत पैसा संबंधित इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए खर्च होगा।
विज्ञापन

जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. राम समुझ चौधरी ने बताया कि सिरसिया सीएचसी ने 77.29 अंक, मल्हीपुर सीएचसी ने 74.14 अंक व गिलौला सीएचसी ने 73.243 अंक हासिल किया है। इस श्रेणी में पुरस्कार पाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सात बिंदुओं रोगी संतुष्टि में वृद्धि करना, चिकित्सालय कर्मियों के कार्यशैली एवं दक्षता में सुधार करना, सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, हाईजिन प्रमोशन, सैनिटाइजेशन, संक्रमण प्रबंधन आदि पर जांच टीम के द्वारा अंक दिए जाते हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर अस्पतालों की रैकिंग तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें