फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गाजियाबाद में मिलीं तीनों छात्राएं, श्रावस्ती ला रही पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र स्थित काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज की लापता हुईं तीनों छात्राओं को पुलिस ने गाजियाबाद में तलाश लिया। कक्षा नौ की तीनों छात्राओं को वहां से श्रावस्ती लाया जा रहा है, लेकिन कई अनसुलझे सवालों पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन



सोनवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय दो किशोरियां व गिलौला क्षेत्र निवासी एक किशोरी शनिवार को घर से खैरा स्थित काशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचीं। शाम तक घर न पहुंचने पर छात्राओं के परिजन परेशान हो गए।

एक साथ तीन छात्राओं के लापता होने से पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में सोनवा, गिलौला व एसओजी की टीमों को छात्राओं को तलाशने के लिए लगाया गया। सोमवार सुबह इकौना सीओ भरत पासवान ने वीडियो बयान जारी कर छात्राओं को सकुशल तलाश लेने और उन्हें श्रावस्ती लाने की बात कही।
विज्ञापन


हालांकि, इस बयान के बाद से ही पुलिस महकमा चुप है। छात्राएं कहां मिलीं, कैसे मिलीं, क्यों गईं, ऐसे कई सवालों पर अभी भी परदा पड़ा है।





तीनों छात्राओं को 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया गया है। पुलिस की टीमें तीनों को वापस लेकर आ रही हैं। छात्राओं के बयान के बाद ही किसी भी सवाल का जवाब दिया जा सकता है।
विज्ञापन

-मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें