फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मधुमक्खियों के हमले में तीन अनुयायी घायल

Wed, 18 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कौना सीएचसी में भर्ती मधुम​क्खियों के हमले में घायल अनुयायी।
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में थाईलैंड के अनुयायियों पर बुधवार की दोपहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में तीन अनुयायी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


थाईलैंड के अनुयायियों का 24 सदस्यीय दल बुधवार की दोपहर जेतवन परिसर में दर्शन-पूजन कर रहा था। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में परिसर में अफरातफरी मच गई और अनुयायी चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे। लाेगों ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया। इसमें थाईलैंड निवासी महिला नारुएमोन, चिसानू फाडुंगसैट और सोमसाक सेंगचालिन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद अन्य अनुयायियों ने तीनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।

इनसेट-
तीन दिन में दूसरा हमला, दहशत
जेतवन परिसर में बुधवार को थाईलैंड के अनुयायियों पर हुए मधुमक्खियों के हमले के दो दिन पहले सोमवार को मधुमक्खियों ने श्रीलंका के अनुयायियों पर हमला किया था। हमले में श्रीलंका के आठ अनुयायी घायल हुए थे। तीन दिन में दूसरी बार हुए मधुमक्खियों के हमले से अनुयायियों व पर्यटकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें