श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरचलवा निवासी झगरू प्रसाद, गिलौला थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी पुजारी लाल व सिरसिया के चिलहरिया निवासी इंसाफ अली को वर्ष 2008 में पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बुधवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप साहनी के समक्ष पेश किया। जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने उन्हें जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500 के जुर्माने की सजा सुनाई।