श्रावस्ती। ग्राम पंचायत सुजानडीज निवासी इमाम (10), कालिया (07) व मुराद (09) शनिवार दोपहर गांव आए फेरी वाले युवक के ठेले पर कपड़ा देख रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्चों व ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिलानाथ उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।