श्रावस्ती। सीडीओ शाहिद अहमद ने बताया कि नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी धीरज साहू रविवार शाम छह बजे निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। सोमवार की सुबह वो नौ बजे पीएम श्री विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण, 11 बजे से 1.30 बजे तक संपूर्णता अभियान 2.0 में और इसके बाद भारत सरकार द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर दो बजे समग्र शिक्षा, पीएम श्री और पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक भी करेंगे।