फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना नगर निवासी एक ठेकेदार से जालसाजी कर कुछ लोगों ने उनसे करीब सवा आठ लाख रुपये ठगी कर ली थी। मामले में ठेकेदार की ओर से भिनगा कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने ठगी का पैसा, तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इकौना कस्बा निवासी मिथिलेश कुमार शुक्ला पुत्र माता प्रसाद ने भिनगा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनसे 8 लाख 11 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। इस मामले में इकौना के मोहम्मदपुर राजा निवासी धर्मेंद्र निषाद, पुरैनिया निवासी गिरधारी व डिगुराजोत निवासी राजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मामला पंजीकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भिनगा सहित क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था।
टीम ने शनिवार को आरोपी धर्मेंद्र निषाद, गिरधारी व राजेंद्र प्रसाद को उदईपुर गांव के निकट चौराहे से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 8 लाख 11 हजार रुपये, तीन तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान राजगढ़ गुलहरिया निवासी तुलसी राम का नाम भी आया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें