फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशन देने का विरोध करने वाले की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। जोखवा बाजार निवासी एक व्यक्ति शनिवार को कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। जहां उसे निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर कोटेदार ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के जोखवा बाजार निवासी कृष्ण कुमार पुत्र प्रेम नरायन शनिवार सुबह जोखवा बाजार के कोटे पर राशन लेने गया था। जहां मौजूद कोटेदार द्वारा कृष्ण कुमार को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया। राशन कम मिलने पर कृष्ण कुमार ने इसका विरोध किया। इस पर कोटेदार सहित खोद्यान्न का तौल कर रहे जोखवा बाजार निवासी छोटू ने कृष्ण कुमार से अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर कोटेदार कुन्नू लाल व उसके सहायक बाबादीन व दिनेश ने डंडे से कृष्ण कुमार की पिटाई शुरू कर दी।
कृष्ण कुमार की चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी सिरसिया राजेंद्र कनौजिया बताते हैं कि घटना की जानकारी के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें