फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खुद बीमारी बांट रहे दूसरों का इलाज करने वाले

Mon, 21 Aug 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से गंदगी का अंबार है। उससे उठने वाली बदबू से मरीज और तीमारदार परेशान रहते हैं। गंदगी में उपजे मच्छरों के कारण लोगों को संक्रामक रोग फैलने का भय भी सता रहा है। वहीं चिकित्सालय में पेयजल का उचित इंतजाम न होने के कारण लोग दूषित जल पीने को मजबूर हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट के एक तरफ मर्चरी तो दूसरी तरफ पराग डेयरी है। गेट के पास ही हुए खड़्ड में बारिश और गंदा पानी जमा हो जाता है। इसी खड़्ड में अस्पताल के कचरे के साथ मेडिकल वेस्ट भी डाला जा रहा है। वहीं परिसर में बनीं नालियां गंदगी से पटी हैं। जिससे उठने वाली बदबू से लोगों का चलना दूभर है। लोग गंदी नालियों के पास लगे हैंडपंप का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति के लिए छतों पर रखी टंकियों की सफाई विगत कई वर्षों से नहीं हुई है। टंकियों में ढक्कन न होने से उसमें बंदर व पक्षियों को स्नान करते देखा जा सकता है। सबसे खराब स्थिति लेबर रूम गेट, पोषण पुनर्वास केंद्र व जच्चा-बच्चा वार्ड की है। जिसके मुख्य गेट के सामने ही बचा भोजन व कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दूभर है।
विज्ञापन

परिसर में चोक नालियां, उगी झाड़ियां व जगह-जगह व्याप्त व्याप्त जलभराव में मच्छरों का प्रकोप है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीज व तीमारदार सहित जच्चा-बच्चा तथा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों में संक्रामक रोग का खतरा है। वहीं इस बारे में प्रभारी सीएमएस डाॅ. रामगोपाल का कहना है कि रविवार को अवकाश के कारण ऐसा दिख रहा है। नियमित अस्पताल में सफाई होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें