फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल व पेट्रोल की किल्लत दूर करें जिम्म्मेदार : डीएम

Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में डीजल व पेट्रोल की किल्लत को दूर कराने के लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार शाम जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय सहित ऑयल कंपनी के विक्रय प्रबंधकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी ऑयल कंपनियों के विक्रय प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्रों में डीजल व पेट्रोल की कमी को दूर कराएं। पेट्रोल पंपों पर किसी भी स्थिति में पूरी तरह से तेल समाप्त न होने दें। पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर डीजल, पेट्रोल के आपूर्ति की निगरानी करें, जिससे कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लग सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए पंपों पर भीड़ न लगाएं। जिले में पर्याप्त डीजल व पेट्रोल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें