फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिझक छोड़ खुलकर बोलें महिलाएं : सरिता

Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति–5 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को महिला थाने में गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही शक्ति मोबाइल टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। गोष्ठी के दौरान जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर के झिझक को त्यागने की जरूरत है। हिचकिचाहट छोड़कर महिलाओं को खुलकर अपनी बात रखना चाहिए। इससे वह समाज में अपनी पहचान बनाने में भी सफल होंगी। इस दाैरान शक्ति मोबाइल टीम की महिला आरक्षी ने महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल व ईमेल पर आने वाले संदिग्ध लिंक को कतई न खोलें। किसी भी अंजान व्यक्ति से अपना ओटीपी साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती भी है तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 सूचना देकर मामला दर्ज कराएं। इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, निजी आयोग के अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें