फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी तीज मेले में आने वालों को न हो कोई असुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कजरी तीज पर सोमवार को सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में कांवड़ियों व शिवभक्तों का भारी हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इसके लिए शनिवार को डीएम व एसपी ने मंदिर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि कजरी तीज मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले दर्शनार्थियों व श्रृद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए। पूर्व अनुभवों के आधार पर मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक शौचालय, मोबाइल टायलेट एवं प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। कजरी तीज मेले में पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इसके लिये मेला में व्यवस्था कार्य देख रहे मंदिर कमेटी के सदस्य दुकानदारों को जागरूक व प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि मेला स्थल के बाहर ही पार्किंग की व्यवस्था की जाए। निजी वाहन स्टैंडों को लगाने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। बलरामुपर व भिनगा के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को मेला प्रारंभ होने से लेकर मेला समाप्ति तक अबाध विद्युत आपूर्ति देने तथा मेला कमेटी को वैकल्पिक रूप में जनरेटर की भी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रजिया तालाब से जल लेकर आने वाले श्रृद्धालुओं को जंगली जानवरों से बचाव के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम को आपस में सामंजस्य बनाकर वाच टावर की व्यवस्था करने तथा मेला के दौरान 24 घंटे सुरक्षा बलों की तैनाती कर सघन निगरानी कराने को कहा।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सहित मेलार्थियों के भेष में पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सिरसिया पंकज कुमार, महंत शिवनाथ गिरी, अधिशासी अभियंता विद्युत डीपी सिंह, ज्ञानी बाबा, चंदन गिरी, मेला प्रबंधन समिति प्रबंधक पदमाकर दुबे, प्रधान बाबादीन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें