फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा आने वालों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर

Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर सीमा में प्रवेश करने सभी लोगों की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड होंगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत इसके लिए नगर के प्रवेश द्वार, सभी तिराहों, चौराहों व पार्कों सहित सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के सभी प्रवेश द्वार चाहे वह सिसवा, बनकटवा, मंगलभट्ठा हो या फिर लबेदपुर हो सभी पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही अस्पताल तिराहा, खलवा बाजार, शंकरी सिंह चौराहा, पानी टंकी तिराहा, दहाना, ईदगाह, तहसील तिराहा, बगुरईयां मोड़, कलेक्ट्रेट चौराहा व छावनी तिराहा आदि अन्य सार्वजनिक स्थलों तथा पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसका मकसद नगर सीमा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की प्रत्येक गतिविधि को कैद करना है। साथ ही नगर पालिका प्रशासन नगर की सभी पानी टंकी, पिंक शौचालय, बस अड्डा, सेंसटिव जोन व वाॅटर कूलर सहित अपनी अन्य संपत्तियों की निगरानी के लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। ईओ डॉ. अनीता शुक्ला ने बताया कि नगर में अतिक्रमण और अपराध पर नियंत्रण करने के लिए डीएम के निर्देश पर सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करके जल्द काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें