फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल खरीदने के बहाने उचक्कों ने पार की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित विक्रम भट्ठा के निकट गुरुवार शाम दो उचक्कों ने एक गल्ला व्यवसायी की बाइक पार कर दी। दोनों उचक्के दुकान पर चावल खरीदने के बहाने आए थे। गल्ला व्यवसायी की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित विक्रम भटठा के निकट कोटमुबारकपुर गांव निवासी दुखहरन पांडे गल्ला की दुकान करता है। उसकी दुकान पर गुरुवार शाम दो लोग चावल खरीदने आए थे। इस दौरान एक उचक्का व्यापारी के साथ गोदाम पर चावल देखने चला गया।
वहीं दूसरे उचक्के ने दुकान पर रखी मोटर साइकिल की चाभी उठा ली। इसके बाद वह बाइक चालू कर भागने लगा। इस पर दुकानदार उसके पीछे दौड़ने लगा। तभी साथ में चावल देखने गया दूसरा उचक्का भी मौके से फरार हो गया। इस बारे में गिलौला थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मोटर साइकिल खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें