फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहर पुल पर लगी लोहे की रेलिंग चुरा ले गए चोर

Thu, 08 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली तुलसीपुर मार्ग स्थित बढ़ई पुरवा गांव के निकट मुख्य सरयू नहर पर बने पुल के लोहे की रेलिंग को चोर चुरा ले गए। इसकी शिकायतों के बाद भी न तो नहर विभाग ने पुलिस में चोरी का कोई मुकदमा लिखाया और न चोरी हुई रेलिंग के स्थान पर नई रेलिंग ही लगाई। इससे पुल पर आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका व्याप्त रहती है।
विज्ञापन


सोनवा व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में चोरों के निशाने पर सार्वजनिक संपत्तियां हैं। इसके चलते ही सरकारी भवनों के खिड़की दरवाजों से लेकर पुलों की रेलिंग तक चुराने की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। चोरों ने दिकौली मोड़ से तुलसीपुर जाने वाले मार्ग परबढ़ई पुरवा के पास स्थित सरयू मुख्य नहर के पुल की रेलिंग को भी नही छोड़ा। चोर पुल के किनारे लगे लोहे की रेलिंग को काट ले गए।
रेलिंग विहीन इस पुल से होकर उत्तमापुर, गुजरवारा, निरहा सहित कई अन्य गांव के बच्चे तुलसीपुर स्थित विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। वहीं क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण थाना व बाजार के लिए इसी पुल से होकर सोनवा व तुलसीपुर तक आते जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका को लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश भी व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें