इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना कटरा अंतर्गत ग्राम अमारे भरिया के मजरा मलपुरवा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात घर में चोर घुस आए। बताया कि चोर नकदी समेत सोने के आभूषण ले गए। थाना प्रभारी राम सजीवन निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बकाया पैसा दिलाने की मांग
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के केवटन पुरवा निवासी बालकराम ने पुलिस को सोमवार एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसका एक रिश्तेदार एजेंट के माध्यम से पांच हजार रुपये प्रति माह जमा करा रहा था। जमा अवधि पूरा होने पर वह घर आया और भुगतान कराने की बात कह कर बांड व रसीद लेकर चला गया और भुगतान नहीं कराया। पीड़ित ने पुलिस से पैसा दिलाने की मांग की है।
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जख्मी
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैंधापुर निवासी संजय मिश्रा सोमवार को मोटरसाइकिल से इकौना बाजार से लौट रहा था। तहसील के निकट सरजू माइनर नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें संजय जख्मी हो गया। कार चालक वाहन समेत निकल भागा। सीएचसी इकौना में उसका उपचार हो रहा है।