उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी में जांच करती पुलिस।
श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला बंदरहा दक्षिणी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह विद्यालय पहुंची रसोइया नीलम देवी ने कक्षा सात और आठ के कक्षों का ताला टूटा देखा और इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक हर्षिता श्रीवास्तव को दी। प्रधानाध्यापक ने पीआरवी पुलिस को सूचना देने के साथ कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रधानाध्यापक के अनुसार कक्षों से अनाज, प्रोजेक्टर, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।