प्राथमिक विद्यालय टिकुईया में पौधरोपण करते प्रधानाचार्य।
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय टिकुईया में शुक्रवार को ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया गया।
परिषदीय विद्यालयों में चल रहे इको क्लब मिशन के अंतर्गत प्रधानाचार्य कुलभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में जामुन का पौधा लगाया गया। इसके बाद अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा, पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
पेड़ों से ऑक्सीजन, ईंधन और विभिन्न प्रकार की दवाइयां प्राप्त होती हैं। उन्होंने सभी से हर वर्ष दो पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार पांडेय, उदय कुमार पाठक, दशरथ प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।