फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कांवड़ियों के धैर्य की परीक्षा लेंगी जर्जर सड़कें

Sun, 24 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
उल्टहवा पुल का जर्जर अप्रोच मार्ग। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मुख्य मार्ग भले ही फोरलेन व टूलेन हों, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर बन आए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इन्हीं सड़कों से होकर कजरी तीज में कांवड़िये व श्रद्धालु विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन


भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। इस बार 26 अगस्त को तीज मनाई जाएगी। 25 अगस्त से ही कांवड़ियों का जत्था शिव मंदिरों के लिए रवाना हो जाता है। इस वर्ष जर्जर सड़कें कांवड़ियों के धैर्य की परीक्षा लेंगी।

भिनगा से परसा डेहरिया होते हुए लक्ष्मनपुर कोठी जाने वाली सड़क वर्षों से जर्जर है। इसकी गिट्टियां उजड़ चुकी हैं, इस बीच डाले गए बोल्डर आवागमन में बाधक बने हुए हैं। पूरी सड़क पर ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां से गिट्टियां न उजड़ी हों।
विज्ञापन


इस मार्ग से भोजापुरवा, मछरिहवा, पतिझिया, परसा, चहलवा व कोड़री आदि गांवों के लोग सिरसिया क्षेत्र स्थित बाबा विभूतिनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। इसी तरह जमुनहा बाजार से लालबोझा को जोड़ने वाली सड़क भी लंबे अरसे से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन आए हैं।

इसी जर्जर सड़क से होकर भगवानपुर भैसाही, बंधनी, कुंडा, लालबोझा व भवानियापुर के श्रद्धालुओं को जंगली नाथ व विभूतिनाथ मंदिर जाना पड़ेगा। इसी तरह जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर स्थित उल्टाहवा पुल के पास अप्रोच सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

मल्हीपुर चौराहा से माल्ही चौराहा तक करीब 10 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसी सड़क से होकर लोग सिरसिया के विभूतिनाथ व बहराइच जिले के जंगलीनाथ मंदिर जाते हैं।



भिनगा परसा डेहरिया मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया है, शासन से मंजूरी मिलते ही इसके चौड़ीकरण व मरम्मत का काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग का करीब 17 किलोमीटर हिस्सा श्रावस्ती में आता है, इसके लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही जर्जर सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन


- केपी मिश्रा, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें