श्रावस्ती। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुगम व सुरक्षित रूप से स्थानांतरण सुनिश्चित करने के लिए डाकघर में दो अगस्त को एक नियोजित डाउन टाइम निर्धारित किया गया है। यह जानकारी डाकघर बहराइच के अधीक्षक पीके शुक्ला ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बहराइच डाक मंडल के बहराइच प्रधान डाकघर व बहराइच प्रधान डाकघर के अधीनस्थ सभी डाकघरों में कोई सार्वजनिक लेन-देन नहीं किया जाएगा।
कहा, यह अस्थायी सेवा स्थगन डेटा माइग्रेशन, प्रणाली की जांच और कॉफ्रिंग्रेशन प्रक्रियाओं को संपन्न करने के लिए आवश्यक है, ताकि नई प्रणाली को कुशलतापूर्वक व निर्बाध रूप से चालू किया जा सके। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे अपनी डाकघर संबंधी सुविधाओं के लिए पूर्व योजना बनाएं और इस संक्षिप्त असुविधा के लिए सहयोग करें।