श्रावस्ती। चंद्र दर्शन के अनुसार दस नवंबर को ईद ए मिलाद/ बारावफात मनाया जायेगा। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दिन पूर्व से रात में फातिया पढ़कर झंडा गाड़ते हैं। साथ ही रात में तकरीर करने के साथ अगले दिन सुबह जगह जगह जुलूस निकालेंगे। ऐसे में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को डीएम ने सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। जो त्योहार के दिन संबंधित मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे।
जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने बताया कि विभिन्न स्थलों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व होगा कि वह सेक्टर में संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखेंगे। इसके साथ ही समय समय पर वस्तुस्थिति से संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट व अपर जिला मजिस्ट्रेट सहित डीएम को अवगत करायेंगे। उपजिला मजिस्ट्रेट भिनगा, इकौना व जमुनहा अपने संपूर्ण तहसील के ओवरऑल मजिस्ट्रेट होंगे। जो तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।
कोतवाली भिनगा क्षेत्र में कस्बा भिनगा के सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार पांडेय होंगे। उनको पूरेखैरी, टंडवा बनकटवा, राजापुर रानी व परसौरा में सुरक्षा व शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार नायब तहसीलदार भिनगा सलावतपुरवा, अकबरपुर, आजमबेगपुरवा, भंगहा के सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। चहलवा की जिम्मेदारी भरत मिश्र उपायुक्त स्वत: रोजगार को सौंपी गई है। लक्ष्मनपुर व बंठिहिवा में पीएन सिंह सहायक महानिरीक्षक निबंधन सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।
सिरसिया के राजपुर मोड़ व हेमपुर की जिम्मेदारी बीएसए ओमकार राना को सौंपी गई है। जो बड़रहवा, गुलरा परसोहना, सधईपुरवा व तालबघौड़ा के सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। अख्तर अली अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सिरसिया के नवीन बस्ती, निरालानगर, अहलादनगर के सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। जोखवा बाजार, संतलिया, खपरीपुर, बनगाई व बलनपुर बसंतपुर सहित बिलरवा की जिम्मेदारी डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव को दी गई है। उपेंद्र कुमार पाठक उपायुक्त श्रम रोजगार को केशवपुर, छोटकाईपुरवा, श्रीनगरा, मल्हीपुर की तथा बाल गोविंद शुक्ला परियोजना निदेशक डीआरडीए को परसाडेहरिया, सोहरैईया, नेवादा, मोहम्मदपुर, लक्ष्मनपुर कोठी, कथरा बाजार, लक्ष्मनपुर गंगापुर व भेलागांव की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहन त्रिपाठी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को साईगांव, मलगंगांव, बधनी, भगवानपुर भैसाही, मैकूपुरवा व झिरझिरवा की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश रमण जिला समाज कल्याण अधिकारी को वीरगंज पटना, गनेशपुर, शिकारीचौड़ा, मल्हीपुर खुर्द, कानीबोझी तथा श्रीकांत दुबे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को गंगापुर, फतेहपुर बनगई, अकार, जमुनहा गांव, जमुनहा बाजार, खावाकला की जिम्मेदारी दी गई है।
नारायण सिंह तहसीलदार जमुनहा को बदला चौराहा, बदला, महरू, मूर्तिहा, बनकटी, जमुनही, सेहरिया, उल्लहवा, कटकुइया, बहोरवा, चिरैया रानीसीर तथा जेपी शुक्ला नायब तहसीलदार जमुनहा को गिरंट, गिरंट बाजार, खां साहब पुरवा, रामपुर बस्ती, सुजानडीह, चैबेडीह, लालपुर हरीडीह व मूलचंद्र सैनी भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्लू एनपी को देवरनिया, बभनपुरवा, सरकाबरांव, महादेवा सलारपुर, पटपरगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
राम दयाल वर्मा तहसीलदार न्यायिक भिनगा को सोनपुर कला, जब्दी, इमलिया करनपुर, देवरा, दोदीपुरवा, हड़ही, मनवरिया भोजा तथा चमन सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को सोनपुर कला, त्रिलोकपुर, पीरबितनी, चैरीकोटिया, श्रीनगर, चमरपुरवा, कुण्डा, दमोदरा की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश शर्मा नायब तहसीलदार इकौना को संपूर्ण कस्बा इकौना, इकौना देहात (कंजडवा) तथा शिवध्यान पांडे तहसीलदार इकौना को सेमगढ़ा, दहावरकला व ईओ इकौना को सेमरी दहावरकला की जिम्मेदारी दी गई है।
राजेश कुमार जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को वीरपुर, नरायनपुर, शिवपुर, मिश्रौलिया, लालबोझी, दौलतपुर, नरपतपुर तथा नरेंद्र कुमार कुशवाहा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नासिरगंज, भटपुरवा, काला महादेव, शाहपुर व अरविंद स्वरूप कुशवाहा डीओ पीआरडी चचडी को भिठिया चिचड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
आरपी राणा जिला कृषि अधिकारी को गिलौला कस्बा, खड़ैला, माजरे, तिलकपुर कटेल तथा सुरेश कुमार सहायक निदेशक मत्स्य को कमोलिया, वीरपुर, सिटकहना जोत की जिम्मेदारी दी गई है। पीके गिरि जिला आबकारी अधिकारी को पुरूषोत्तमपुर, रंकीपुरवा, बेलहरी, दुर्गापुरवा, घोरमा परसिया व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दंदौली, भिखारीपुर मसढ़ी, कटहा, जानकीनगर, अलीनगर, हड़िल्ला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।