फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेले में सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज रहे अधिक

Mon, 01 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा पीएचसी में मरीज देखतीं चिकित्सक। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी-खांसी व बुखार के रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा के लिए प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन किया जाता है। कटरा पीएचसी में आयोजित मेले में करीब 50 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।

डॉ. अदिति पटवा ने बताया कि मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान डॉ. शनिदेव सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रिका प्रसाद, सर्वेश कुमार, अरविंद कुमार, स्टाफ नर्स मीरा सिंह व मनोरमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इसी क्रम में जमुनहा पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 20 पुरुष, 22 महिला, छह बच्चों का इलाज किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमन बाबू थापा, फार्मासिस्ट देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी तरह हरदत्त नगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद ने नेतृत्व में 45 व नासिरगंज पीएचसी में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में 50 मरीजों की ओपीडी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें