फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के मरीज रहे अधिक

Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएचसी में मरीज इलाज करते चिकित्सक
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में कहीं सर्दी-जुकाम तो कहीं बुखार व पेट दर्द के रोगियों की भरमार रही। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के साथ ही मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन


सर्दी जुकाम के अधिक रहे मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 मरीज आए। इनमें सर्दी जुकाम के नौ, त्वचा रोग का एक, खांसी के पांच मरीज शामिल रहे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 63 मरीज आए, जिनमें बुखार के 16, त्वचा रोग के 17, खांसी के आठ तथा 13 मरीज अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

बुखार के आए 19 मरीज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 मरीज आए। इनमें बुखार के 19, त्वचा रोग के आठ, बीपी का एक, मधुमेह के तीन, खांसी के पांच व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, अल्पना, सरिता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कटरा में आए सात मरीज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी में डॉ. अदिती पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल सात मरीज आए, जिनमें त्वचा रोग का एक, बुखार के पांच तथा मधुमेह का एक मरीज शामिल रहा। मरीजों को इलाज के साथ ही मच्छरों से बचाव व आसपास सफाई रखने की सलाह दी गई।

134 मरीजों का हुआ इलाज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 134 मरीज आए, जिसमें सांस रोग के 18, गर्भवती महिला तीन, पेट संबंधी बीमारी के 16, त्वचा रोग के 22 सहित शेष मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।

पीएचसी में मरीज इलाज करते चिकित्सक

पीएचसी में मरीज इलाज करते चिकित्सक

पीएचसी में मरीज इलाज करते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें