फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डायरिया व त्वचा रोगियों की रही अधिकता

Mon, 07 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में कहीं त्वचा रोग तो कहीं डायरिया व सांस के रोगियों की अधिकता रही। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के साथ ही मरीजों को विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन


बुखार के अधिक रहे मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 69 मरीज आए, जिनमें सर्दी बुखार के 23, त्वचा रोग के 17, खांसी के छह तथा 14 मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। वहीं, पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 20 मरीज आए। इनमें बुखार के आठ, त्वचा रोग के दो, खांसी के छह तथा चार मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे।

त्वचा रोग के आए 18 मरीज
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 69 मरीज आए। इनमें बुखार के 24, त्वचा रोग के 10, बीपी के पांच, मधुमेह दो, खांसी के 13 व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, अल्पना, सरिता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कटरा में आए 23 मरीज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी में डॉ. अदिती पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 23 मरीज आए, जिनमें पेट संबंधी बीमारियों के दो, मधुमेह के तीन, त्वचा रोग के पांच, उच्च रक्तचाप के तीन एनीमिया के दो सहित आठ अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। मरीजों को इलाज के साथ ही मच्छरों से बचाव व आसपास सफाई रखने की सलाह दी गई।

271 मरीजों का हुआ इलाज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार पड़वलिया पीएचसी में डॉ. मुजाहिद रजा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 102 मरीज आए। इनमें डायरिया के 14, त्वचा रोग के 18, बीपी के 20, सर्दी-जुकाम के 18, बुखार के 11, शुगर के आठ, प्रसूति रोग से संबंधित 10 तथा तीन मरीज अन्य बीमारियों से संबंधित रहे। इसी तरह से टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 169 मरीज आए, जिसमें सांस रोग के 16, मधुमेह के 18, पेट दर्द के 19, त्वचा रोग के 22, बुखार व सर्दी खांसी के 55 मरीज सहित शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

पीएचसी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें